आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां अनाकापल्ली जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में आठ मजदूरों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बता दें, धमाका इतना भयानक था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी।









