Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमायावती की भतीजी ने पति समेत 7 पर दर्ज कराया केस, 50...

मायावती की भतीजी ने पति समेत 7 पर दर्ज कराया केस, 50 लाख की मांग और जबरन संबंध का दबाव

fok-media-samman-samaroh


Mayawati’s Niece Dowry Case: हापुड़ जिले में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने अपने पति, सास-ससुर और अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि ससुराल वाले 50लाख रुपये नकद और इंदिरापुरम में फ्लैट की मांग कर रहे थे। उन्होंने ने आरोप लगाया है कि ससुर और जेठ ने उस पर दुष्कर्म की कोशिश की और उसके साथ मारपीट भी की।


पीड़िता के वकील राजीव शर्मा ने बताया कि महिला की शादी 9नवंबर 2023को विशाल नाम के युवक से हुई थी। वकील के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने BSPसे चुनावी टिकट, 50लाख रुपये और एक फ्लैट की मांग शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले अपने राजनीतिक प्रभाव का गलत फायदा उठा रहे थे।


पति पर नपुंसकता और जेठ से संबंध बनाने का दबाव


शिकायत में ये भी कहा गया है कि महिला का पति बॉडीबिल्डिंग करता था और स्टेरॉयड लेता था। इसकी वजह से वह नपुंसक हो गया। जब महिला ने ये बात ससुराल में बताई, तो उस पर दबाव बनाया गया कि वह जेठ से शारीरिक संबंध बनाए। 17फरवरी 2025की रात जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू ने जबरदस्ती की कोशिश की।


पुलिस की चुप्पी के बाद कोर्ट का हस्तक्षेप


महिला ने बताया कि उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. ब्रह्मपाल सिंह के आदेश पर 9अप्रैल को हापुड़ नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी मुनीष प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


मामला सामने आने के बाद BSPजिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम ने आरोपी दंपती और उनके बेटे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरतेगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular