HomeUTTAR PRADESHआईपीएल में केएल राहुल ने रचा इतिहास, कोहली और गेल को पीछे...

आईपीएल में केएल राहुल ने रचा इतिहास, कोहली और गेल को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि


RCB vs DC (KL Rahul): आईपीएल में बीती रात दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेली और टीम को इस सीजन चौथी जीत दिलाई। राहुल ने 53 गेंदों पर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के भी लगाए। साथ ही उन्होंने 93 रनों की पारी खेलते ही इतिहास रच दिया। बता दें कि दिल्ली की टीम अभी एक भी मैच नहीं हारी है।  


आईपीएल के इतिहास में केएल राहुल ने सबसे ज्याद 90s बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। वॉर्नर के नाम आईपीएल में 6 बार 90s का स्कोर करने में सफलता हासिल की थी। राहुल ने भी उनकी बराबरी कर ली है।  वहीं, राहुल भी 6 बार 90s का स्कोर करने में सफल हो गए हैं। उन्होंने कोहली और गेल को पीछे छोड़ दिया है। क्रिस गेल ने आईपीएल में 4 बार 90s का स्कोर किया है। वहीं, विराट कोहली ने अबतक अपने आईपीएल करियर में 5 बार 90s का स्कोर करने में सफलता हासिल की है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read