spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतपती गर्मी से दिल्ली वालों को मिलेगी राहत, आज बरसेंगे बादल; इन...

तपती गर्मी से दिल्ली वालों को मिलेगी राहत, आज बरसेंगे बादल; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


Today Weather Update: एक बार फिर देश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ को मौसम में बदलाव का कारण माना जा रहा है। इन दिनों का मौसम लोगों की समझ से बाहर है। कभी ठड़ी हवाएं चलने लगती है, तो कभी तापमान 40 के पार हो जाता है। लेकिन इन दिनों गर्मी ने ऐसा कहर मचाया हुआ है कि लोग दिन के समय तो छोड़िए शाम के समय में भी बाहर निकलने से डर रहे है। रात का हाल भी बुरा है। लेकिन, इसी बीच लोगों को राहत देने वाली खबर सामने आई है।


मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, देश के कई राज्यों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। हल्की बारिश से तापमान में कमी आ सकती है। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ मौसम भी खुशनुमा होने की संभावना जताई गई है। बीते दिनों राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इन राज्यों में 11 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है।


कई राज्यों में बारिश का अलर्ट


बारिश के बाद बिहार के कई हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं,राजस्थान से लेकर दिल्ली तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इन दिनों इन राज्यों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आज बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि इन दिनों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, एमपी, गुजरात, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी का सहारा ले रहे है। गर्मी की वह से पंखे के तले राहत की संभावना खत्म होती जा रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular