Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपंजाब में बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, जांच में...

पंजाब में बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, जांच में जुटी पुलिस

fok-media-samman-samaroh


Punjab News: पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका हुआ। इस घटना के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि भाजपा नेता के घर ग्रेनेड फेंका गया था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे पर जालंधर के DCP मनप्रीत सिंह ने कहा, फोरेंसिक टीम निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। घटना मनोरंजन कालिया के घर पर हुई है।


भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा, “रात करीब 1 बजे धमाका हुआ। उस समय मैं सो रहा था, मुझे लगा कि ये गड़गड़ाहट की आवाज है। बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है। इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। उन्होंने बताया कि पुलिस CCTV की जांच की जा रही है,साथ हीफोरेंसिक विशेषज्ञ भी यहां मौजूद हैं।


जांच में जुटी पुलिस


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर मौके पहुंची। उन्होंने कहा, रात करीब 1 बजे हमें यहां धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। हम CCTV पर भी नजर रख रहे हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular