Google News Publisher Center विश्वसनीय खबरों को प्राप्त करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा श्रोत है। गूगल न्यूज़ पर खबर पढ़ने के लिए पाठकों की संख्या दूसरे श्रोतों से कहीं ज़्यादा है। यही वजह है कि सभी प्रकाशक अपनी Website को Google News पर रजिस्टर करना चाहते हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश 100 में से केवल 2 प्रकाशक को ही सफलता मिल पाती है।
100 में से करीब 98 वेबसाइट गूगल न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर या पब्लिश के लिए रिव्यु (In Review) के दौरान बार बार reject होती है। इसका हरगिज यह मतलब नहीं कि आपकी वेबसाइट गूगल न्यूज़ पर पब्लिश नहीं हो सकती है, बल्कि आपको अपने प्रकाशित किये जाने वाले कंटेंट और पोस्ट पर कुछ संशोधन करने की जरुरत है।
पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपने Google News Publisher की Google News policies या Guidelines ठीक से पढ़ी है। अगर आपको गूगल की गाइडलाइन्स समझने में कोई परेशानी है तो आप Google News Publisher Center पर Website Publish करने से संबंधित basic steps हमारे नीचे अंकित पोस्ट के माध्यम से बड़ी ही आसानी से समझ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Google News पर Approval चाहिए? तो इन महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान
अगर Google News Publisher बार बार आपकी वेबसाइट को Reject कर रहा है तो इसका मतलब यह है कि आपको अप्रूवल लेने के लिए अपने कंटेंट और खबरों में कुछ परिवर्तन करने की जरूरी है…
Google News Publisher पर Approval के लिए कंटेंट में इस तरह करें संशोधन
वेबसाइट में करें जरुरी संशोधन
1- सबसे पहले अपनी वेबसाइट को सभी डिवाइस (कंप्यूटर, लैपटॉप, टैब, मोबाइल) पर उचित तरह से खबर खुलने योग्य अर्थात All device portable बनायें।
2- इसके बाद वेबसाइट के Footer में About us, Contact और Privacy Policy का पेज बना होना चाहिए जिसमें पूर्ण संबंधित विवरण संग्रहित होना चाहिए।
3- वेबसाइट के Footer में या अन्य किसी स्थान पर अल्प विवरण यानी वेबसाइट से संबंधित Description लिखा होना चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया लिंक भी सही तरह से होना चाहिए।

4- पोस्ट प्रकाशित करने की तिथि व लेखक का नाम, साथ ही लेखक से व्यक्तिगत व फोन एवं मेल के माध्यम से संपर्क करने का विवरण होना चाहिए।


पोस्ट में करें जरुरी संशोधन
1- सबसे महत्वपूर्ण यह कि खबरों को Authentic बनाने के लिए इस तरह से लिखें कि जैसे उस खबर को आप द्वारा व्यक्तिगत रूप से कवर किया गया है। जैसे कि…. “सीएम धामी ने कहा..” के स्थान पर लिखें कि, “सीएम धामी ने The Gandhigiri को बताया/कहा“।

2- खबर या पोस्ट का कंटेंट कम से कम 300 शब्दों का होना चाहिए। शॉर्ट कंटेंट बिलकुल भी न लिखें। शब्दों की संख्या बढ़ाएं।

3- ज्यादा शब्दों का बड़ा बड़ा पैरा न बनाएं। कंटेंट को छोटे – छोटे पैरा को बांटे। कम से कम 4 पैरा में कंटेंट लिखें।

4- पोस्ट में internal linking और outbound link अवश्य करें।

5- खबरों को विश्वसनीय और rich content बनाएं। कंटेंट में खबर से संबंधित यदि संभव हो तो आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट को embed या लिंक करें।

6- सभी Post का featured images एक ही साइज के होने चाहिए। इसलिए आपको images resize और compress करना बहुत जरूरी है। Google News के लिए बेस्ट साइज 1250×800 है। फोटो को Photoshop 7 से आप आसानी से resize और compress कर सकते हैं। इसके अलावा Online भी बहुत सारी वेबसाइट हैं जिनके माध्यम से आप ये काम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Google News पर Approval चाहिए? तो इन महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान…









