HomeUTTAR PRADESHसमाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का हुआ सम्मान

समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का हुआ सम्मान

लखनऊ के हजरतगंज में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रदेश के कई जिलों से पहुचे विभिन्न क्षेत्र की उत्कृष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्म पीयूष समाचार पत्र व मैगजीन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा नें करीब डेढ़ दर्जन लोगों को सम्मानित किया.

कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार रघोत्तम शुक्ला को, पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार शिवशरण सिंह गहरवार, वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार राजवीर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जुहैर तुराबी, वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अनिकेत तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार नीलेश सिँह चौहान, के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में आदर्श अग्रवाल, उदेंदु प्रताप सिँह आशु चौधरी, कशिश सिँह, राम बाबू द्विवेदी, महिला उद्यमी के क्षेत्र में श्रीमती प्रीति निगम, मोनिका मिश्रा, चिकित्सा क्षेत्र में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ईश्वर शरण को मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा नें अंग वस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया.

समारोह कार्यक्रम में ब्रह्म पीयूष समाचार ग्रुप की संपादक रुचि त्रिपाठी नें कहा समाचारों का मकसद समाज की कुरीतियों एवं बुराइयों को उजागर करना और समाज के आम आदमी को जागरूक करना है. इसलिए हमारा प्रयास है कि समाज की किसी भी रूप में सेवा करने वाली विभूतियों कों सम्मानित किया जाय, जिससे हम अन्य लोगों को भी समाज के प्रति कुछ करने के लिए प्रोत्साहित कर सकें.

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्य अतिथि मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि ब्रह्म पीयूष अख़बार द्वारा समाज में विशेष योगदान देने वाले महानुभावो को सम्मान प्रदान करना सराहनीय कार्य है. मैं सराहना करता हूं हम सबका प्रयास है कि मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें. हमारी सरकार का मूल मंत्र यही है ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ और हम इसी पर आगे काम कर रहे हैं.

(पत्रकार दीपक पांडेय द्वारा प्रकाशित)

अन्य बड़ी खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read