spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसेना ने पुंछ में घुसपैठ की साजिश को किया नाकाम, पाकिस्तान के...

सेना ने पुंछ में घुसपैठ की साजिश को किया नाकाम, पाकिस्तान के 10 सैनिक हुए लहूलुहान

fok-media-samman-samaroh


Army Combat Infiltration In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान एलओसी पर बारूदी सुरंगों में विस्फोट के बाद भारतीय-पाकिस्तानी सेना के बीच गोलीबार हुई। इस गोलीबारी में पाकिस्तान के दस सैनिक घायल हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम पोस्ट के नजदीक जंगली क्षेत्र में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में एक के बादएक तीन बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुए। जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी भी शुरू कर दी गई थी। 


दो घंटे तक होती रही गोलीबारी


आतंकियों को भारतीय सेना से बचान के लिए पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी कर उन्हें कवर फायर भी दिया। लेकिन स्थिति को देखते हुए भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से लगभग दो घंटे तक गोलीबारी होती रही। स्थानीय लोगों के अनुसार गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर जंगली क्षेत्र में आग भी लग गई थी। वहां से उठता हुआ धुंआ दूर-दूर से दिखाई दे रहा था। सूत्रों के अनुसार गोलीबार में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के दस सैनिक घायल हो गए हैं। हालांकि, भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना को लेकर सेना की तरफ से कोई आधिकारीक बयान जारी नहीं किया गया है।


पहले भी हुई घुसपैठ की घटनाएं


इससे पहले इसी क्षेत्र में दो महीने पहले भी पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की गई थी लेकिन, सतर्क भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन घुसपैठियों को मार गिराया था। 31मार्च को भी जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना और तीन दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ हुई थी। कठुआ के सान्याल बेल्ट में गुरुवार को गोलीबारी के दौरान दो आतंकवादी मारे गए थे। वहीं, चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जबकि एक पुलिस उपाधीक्षक समेत तीन अन्य घायल हो गए।    

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular