Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगड्ढा मुक्त होगी हरियाणा की सड़कें, सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को...

गड्ढा मुक्त होगी हरियाणा की सड़कें, सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

fok-media-samman-samaroh


चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सभी सड़कों की मरम्मत का काम 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक विशेष अभियान चलाकर इस सम्बन्ध में टेंडर आदि की सभी प्रक्रियाएं 15  दिनों के अंदर पूरी करना सुनिश्चित करें ताकि आगामी मानसून से पहले सभी सड़कों की  मरम्मत का कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।


क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब सड़कों को चिह्नित कर 15 दिन के भीतर मरम्मत कार्य शुरू करवाना सुनिश्चित किया जाये  ताकि आमजन को राहत प्रदान की जा सके।  इसके अतिरिक्त, पांच ज़िलों में जिला परिषद् को स्थानांतरित की गई सभी सड़कों की रिपेयर और  मरम्मत भी तय समय सीमा में पूरी करवाई जाये। साथ ही, मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत के सम्बन्ध में कोई कोताही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


प्रदेश में एक भी सड़क टूटी हुई नहीं मिलेगी- सीएम


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधान सभा बजट सत्र के दौरान घोषणा करते हुए कहा था कि आगामी 6 महीने में हरियाणा प्रदेश की सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश में एक भी सड़क टूटी हुई नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़कों के चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मेन्टेन की जा रही सड़कों को 12  फुट से 18  फुट करने की दिशा में भी कार्य किया जाना चाहिए। सड़कों पर बढ़ते हुए यातायात को देखते हुए यह अत्यंत जरूरी है। साथ ही, प्रदेश की सभी मंडियों के अंदर की सड़कों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि मंडी में फसल  लेकर आने वाले किसानों को कोई दिक्कत न हो।


सभी घोषणाएं तय समय सीमा में पूरी होसीएम नायब सैनी


मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करे कि सभी घोषणाएं तय समय सीमा में पूरी हो।  इसके लिए सभी सम्बंधित विभाग बेहतर तालमेल कर कार्य करें  जिससे विकास कार्यों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने बजट में की गई घोषणाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्बंधित विभाग योजना बनाकर तय समय सीमा में तेज गति से कार्य करते हुए शत प्रतिशत योजनाओं को धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular