Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHEmployment fair:सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व...

Employment fair:सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में रोजगार मेला का किया गया आयोजन

fok-media-samman-samaroh

Employment fair:सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में रोजगार मेला का किया गया आयोजन

Employment fair: कुशीनगर के खड्डा तहसील अंतर्गत सरस्वती देवी पी.जी.कॉलेज खड्डा बाजार में सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक रोजगार मेला में 212 युवाओं ने विभिन्न पदों हेतु आवेदन किया। लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर इनमें से 104 युवाओं का बैंकिंग जॉब हेतु चयन किया गया।

इस रोजगार मेला में उपस्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के जोनल एच.आर प्रवीण सिंह ने बताया कि इस भर्ती अभियान में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत गृह जनपद या निकटवर्ती अन्य जनपद में ही नियुक्ति मिल जाएगी।

इस अवसर पर सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे जी ने कहा कि सरस्वती समूह द्वारा क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु महा भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

यह जॉब फाइनेंस एंड बैंकिंग, एनर्जी सेक्टर, टेलीकॉम, सेल्स एंड मार्केटिंग, विभिन्न कंपनियों में टेक्निकल सपोर्ट आदि अनेक प्रकार के होंगे।

अभियान के अगले चरण में मार्च माह के पहले सप्ताह में सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया कुशीनगर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। क्रमशः यह अभियान चलता रहेगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कैरियर पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular