Monday, May 25, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHProject: उत्तर प्रदेश व बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण...

Project: उत्तर प्रदेश व बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण परियोजना को मिली मंजूरी

fok-media-samman-samaroh

Project: उत्तर प्रदेश व बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण परियोजना को मिली मंजूरी

Project: केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश व बिहार कोई सड़क मार्ग से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी गई है।

जिसकी जानकारी होने पर सेवरही क्षेत्र सहित सीमावर्ती प्रांत बिहार के लोगों में खुशी की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जनपद कुशीनगर के सेवरही नगर पंचायत से सीमावर्ती प्रांत बिहार के बेतिया तक लगभग 30 किलोमीटर तक नई फोरलेन सड़क निर्माण की मंजूरी दी गई है।

इस अति महत्वपूर्ण परियोजना पर लगभग 3294 करोड रुपए अनुमानित लागत है। इसके निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण का कार्य आगामी जून माह से प्रारंभ होंगे।

उक्त फोरलेन 727 एए राष्ट्रीय राजमार्ग से जाना जाएगा। यह गंडक नदी होते हुए दोनों राज्यों को जोड़ेगा। गण्डक नदी पर बिहार प्रदेश में बड़े पूलों का निर्माण भी किया जाएगा।

परियोजना की गति के लिए जल्द ही वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने के साथ ही उच्च अधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद टेंडर के कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा।

वहीं सड़क बनाने का लक्ष्य जून 2029 तक होगा। उक्त फोरलेन सड़क बनने से यूपी और बिहार के आने जाने में काफी जरूरत होगी।

उल्लेखनीय की एनएच प्राधिकरण की तरफ से आगामी जून माह से निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

उक्त सड़क के बन जाने से सेवही से बेतिया की दूरी 160 किमी0 से घट कर महज 27 किमी0 हो जायेगी।

इसका सीधा फायदा तमकुहीराज तहसील क्षेत्र सहित सीमावर्ती प्रांत बिहार के लोगों को होगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से जारी अभिलेख के अनुसार बिहार के बेतिया मनुआपल एनएच 727एए से यूपी के सेवरही एनएच 720 के बीच होगा। सड़क और पुल की कुल लंबाई 29.22 किलोमीटर होगी।

उक्त सड़क के निर्माण की आस जगने से सेवरही क्षेत्र सहित सीमावर्ती प्रांत बिहार के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular