HomeUTTAR PRADESHNational public court: जनपद में आठ मार्च को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

National public court: जनपद में आठ मार्च को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 

National public court: जनपद में आठ मार्च को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

National public court: अपर जिला जज / सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि दिनांक 08.03.2025 दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय, कुशीनगर एवं वाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की अध्यक्षता में किया जा रहा है।

उन्होंने जनपद के समस्त अधिवक्तागण एवं वादकारियों से अनुरोध किया है कि दिनांक 08.03.2025 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करावें।

साथ ही ऐसे बाद जो अभी तक न्यायालय में दाखिल नही किये गये हैं, उनको भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित करावें।

उन्होंने ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read