Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMouni Amavasya: हिन्दू धर्म में मौनी अमावस्या को मोक्ष प्राप्ति,आत्मशुद्धि और पितरों...

Mouni Amavasya: हिन्दू धर्म में मौनी अमावस्या को मोक्ष प्राप्ति,आत्मशुद्धि और पितरों की शांति के लिए विशेष दिन माना जाता है: पवन दूबे

fok-media-samman-samaroh

Mouni Amavasya: हिन्दू धर्म में मौनी अमावस्या को मोक्ष प्राप्ति,आत्मशुद्धि और पितरों की शांति के लिए विशेष दिन माना जाता है: पवन दूबे

Mouni Amavasya: (कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील अंतर्गत छितौनी बगहा रेल पुल के निकट पनियहवा स्थित शालिग्रामी नारायणी नदी के तट पर मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

मेले में सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे जी के नेतृत्व में संचालित विश्राम स्थल तथा भंडारा विशेष रूप से चर्चा में रहे।

 

पनियहवा स्थित नारायणी धाम में पवन दूबे जी द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं रात्रि विश्राम का प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था एवं जरूरतमंदों में कम्बल वितरण भी किया गया।

आयोजन के संदर्भ में श्री पवन दूबे जी ने कहा कि हिन्दू धर्म में मौनी अमावस्या को मोक्ष प्राप्ति, आत्मशुद्धि और पितरों की शांति के लिए विशेष दिन माना जाता है।

इस दिन ध्यान, मौन और स्नान का विशेष महत्व है। हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या मनाई जाती है।

पवन दूबे ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं अर्पित की। संस्था के स्टॉल पर रात्रिकाल में जलपान एवं भंडारा का प्रबंध हुआ जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अलाव की व्यवस्था भी रखी गई।

प्रात:काल श्रद्धालुओं हेतु चाय, हलुआ एवं खिचड़ी- दही प्रसाद के रूप में उपलब्ध रहे। आकस्मिक सेवा हेतु प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी टेंट में की गई थी।

रिपोर्ट : अनिल कुमार सिंह 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular