HomeUTTAR PRADESHExhibition: यूपी सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई...

Exhibition: यूपी सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी

Exhibition: यूपी सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी

विकास खण्ड विशुनपुरा परिसर में लगी प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

तीन दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को किया जाएगा जागरूक

Exhibition: उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत ब्लॉक परिसर विशुनपुरा में सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,

जिसका उद्घाटन /शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्र के माध्यम से प्रदर्शनी को लोगों ने देखा।

खंड विकास कार्यालय विशुनपुरा के प्रांगण में सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचना है।

प्रदर्शनी के मुख्य गेट पर ही काशी और मथुरा की लोक संस्कृति तथा विकास को दर्शाता सुंदर तस्वीर लगाई गई है,

इसके अलावा कृषि, चिकित्सा,शिक्षा, रक्षा उपकरणों में आत्मनिर्भरता ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण, महाकुंभ दीपोत्सव, किसानों के गन्ने का मूल्य भुगतान,

18 मंडलों में आवासीय विद्यालय का निर्माण, स्वरोजगार से स्वालंबन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, घरों में बिजली कनेक्शन, गन्ना, चीनी, आलू ,दूध एवं आंवला उत्पादन में अग्रणी, आधुनिक एवं अलौकिक श्री राम नगरी अयोध्या,

पात्र लोगों को राशन उपलब्ध कराना आदि योजनाओं का आंकड़ा सहित पोस्टरो के माध्यम से प्रदर्शनी लगाई गई है।

खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विकासखंड के समस्त ग्रामों के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत तथा जनता तक  सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणार्थ योजनाओं के बारे में जानकारी देनी है, उन तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करनी है।

प्रदर्शनी के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,आवास, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन सहित कई जनकल्याणकारी कार्यों योजनाओं से आमजन को बताया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मठिया प्रसिद्ध तिवारी अरविन्द चौधरी,चिरगोड़ा प्रधान उदयभान मद्देशिया, राजेन्द्र यादव, सुनील पाण्डेय ,आनन्द पाण्डेय ,ग्राम प्रधान अख़तर अंसारी आदि उपस्थित रहे ।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read