HomeUTTAR PRADESHChoupal: ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने भोजपुरी में ग्रामीणों से किया...

Choupal: ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने भोजपुरी में ग्रामीणों से किया संवाद

Choupal: ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने भोजपुरी में ग्रामीणों से किया संवाद

डीएम ने 150 पात्र मुसहर परिवारों में वितरित किये गए कंबल

Choupal: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने पडरौना ब्लाक के जंगल कुरमौल में आयोजित ग्राम चौपाल में मुसहर परिवारों के सदस्यों से भोजपुरी में संवाद कर शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने सहित मुसहर परिवारों में कंबल वितरण भी किया।

तहसील पडरौना के राजस्व ग्राम जंगल कुरमौल में शीतलहर व कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत 150 गरीब, एवं पात्र मुसहर परिवारों में जिलाधिकारी द्वारा कम्बल वितरण किया गया।

साथ ही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस चौपाल कार्यक्रम में श्री भारद्वाज द्वारा पूरा सम्बोधन भोजपुरी में दिया गया ।

भोजपुरी में सम्बोधन क़े दौरान एक महिला द्वारा यह कहते हुए देखा गया कि “ई त अपने में बुझात बाड़न हो।”

 संबोधन दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों के खातों में जूता व मोजा का पैसा जा रहा है ना।

गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा बहुएं आती हैं या नहीं?

मनरेगा लाभार्थियों की सूची से नाम बोलकर पूछा कि मनरेगा में काम किये या नही।

फार्मर रजिस्ट्री के लिए सीएससी सेंटर या पंचायत सचिव से बनवा लें। आयुष्मान कार्ड आप सब के लिए बहुत जरूरी है।

इस कार्ड के बन जाने से 5 लाख तक के खर्च का इलाज निःशुल्क हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई में हिचकने की जरूरत नहीं है। इंटर तक कि पढ़ाई में कोई खर्च नहीं है।

इसके अलावा जो बच्चे आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते हैं, उन्हें सरकार द्वारा स्कालरशिप देने की व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को शासन द्वारा अनुमन्य पोषण मिल रहा है या नही, इसके बारे में ग्रामीण महिलाओं से पूछ-ताछ भी की है,

जिसके जवाब में महिलाओं ने सिर हिलाकर सहमति जतायी। प्रसूताओं से आशा बहुएँ निरंतर संपर्क में रहती हैं या नहीं। बच्चों की पढ़ाई में हिचकने की जरूरत नहीं है।

जिलाधिकारी ने योजनाओं की एक-एक कर गांव वालों से तस्दीक करते हुए समीक्षा की। जिसमे उन्होंने पाया कि योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी ब्यास नारायण उमराव, तहसीलदार पूर्णिमा सिँह, राजस्व निरीक्षक अरविन्द पति त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, ब्रजेश मणि, योगेन्द्र गुप्ता, अब्दुल कुद्दूस, मनोज चौरसिया, संतोष गुप्ता, अरविन्द कुमार, अविनाश राव, ग्राम प्रधान मोहम्मद हाशिम अली, ग्राम विकास अधिकारी उत्तम यादव मौजूद रहे ।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read