HomeUTTAR PRADESHEntrance exam:अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन प्रारम्भ

Entrance exam:अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन प्रारम्भ

Entrance exam:अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन प्रारम्भ

Entrance exam: श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि जनपद कुशीनगर के श्रम विभाग में उत्तर प्रदेश एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों व अनाथ बच्चों को नि:शुल्क आवास सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने हेतु

अटल आवासीय विद्यालय सहजनवा गोरखपुर में शैक्षणिक 2025-26 हेतु कक्षा 6 व कक्षा 9 में प्रवेश परीक्षा दिनांक 09.02.2025 हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है आवेदन हेतु ऐसे पंजीकृत श्रमिक जो दिनांक 30.11.2024 को कम से कम 3 वर्ष की पंजीयन अवधि पूर्ण कर चुके हो के अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे ।

साथ ही कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चे (महिला कल्याण विभाग से प्राप्त सूची के अनुसार) व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के बच्चे प्राप्त होंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदन कार्यालय सहायक श्रमायुक्त रामकोला रोड पडरौना कुशीनगर ,कार्यालय जिला प्रोवेशन अधिकारी ,कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर में जमा कराए जा सकते हैं।

आवेदन हेतु अंतिम तिथि दिनांक 25.01 .2024 है।आवेदन प्रक्रिया के विषय में विस्तृत जानकारी हेतु जिला श्रम कार्यालय रामकोला रोड शनि मंदिर के सामने पडरौना कुशीनगर में हेल्प डेस्क का गठन की दिया गया है

वह हेल्पलाइन नंबर 9984581938, 9415322990, 8948907257 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read