HomeUTTAR PRADESHMeeting: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग /व्यापार /श्रम बन्धु...

Meeting: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग /व्यापार /श्रम बन्धु की बैठक हुई सम्पन्न

Meeting: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग /व्यापार /श्रम बन्धु की बैठक हुई सम्पन्न

Meeting: मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, कुशीनगर में जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु/श्रम बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मेसर्स डॉ० के०डी० सिंह पैरामेडिकल कॉलेज, पकड़ी, त०-मैनपुर, कसया, कुशीनगर के लंबित धारा-80 को निस्तारित कराये जाने का प्रकरण उठाया गया।

इस प्रकरण के अंतर्गत उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया कि पुनः धारा 80 हेतु नवीन आवेदन कल करवाया गया है। जिसे उपजिलाधिकारी कसया द्वारा शीघ्र निस्तारण करा दिया जायेगा।

मेसर्स एनीड्रग्स फार्मा इण्डस्ट्रीज, भैंसहां, शाहजहांपुर, कसया, कुशीनगर के इकाई स्थल की भूमि का सीमांकन कराने विषयक प्रकरण समिति के समक्ष रखा गया।

इस पर चर्चा के दौरान अवगत हुआ कि आदेश उपजिलाधिकारी स्तर जारी हो चुका है। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने तत्काल टीम गठित कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त अध्यक्ष द्वारा उ०प्र० ग्लोबल यूपी इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के एम०ओ०यू० क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई,

जिसमें पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग एवं पर्यटन विभाग की प्रगति उपरांत यह निर्देशित किया गया कि इसकी अलग से समीक्षा करायी जाय, ताकि सी०एम० डैशबोर्ड पोर्टल पर जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके।

इसके अतिरिक्त निवेश मित्र पोर्टल पर जिले के उद्यमियों / निवेशकों के विभिन्न विभागों से समयबद्ध स्वीकृतियों जारी किए जाने हेतु प्राप्त आवेदनों की स्थित्ति की समीक्षा की गई।

इसमें उ०प्र० पावर कार्पोरेशन लि० एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लम्बित प्रकरणों को अतिशीघ्र प्रकरण निस्तारित कराने हेतु अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया।

ऐसे लम्बित प्रकरणों वाले विभागों के शासन स्तर के उच्चाधिकारियों को कार्यवाही हेतु लिखे जाने का निर्देश अध्यक्ष द्वारा संयोजक / उपायुक्त उद्योग को दिया गया।

उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार परक योजनाओं में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओ०डी०ओ०पी० ऋण योजनान्तर्गत प्रगति समीक्षा की गई

तथा अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति हेतु माह मार्च का इंतजार न किया जाय बल्कि एलडीएम / बैंकर्स के सहयोग से अतिशीघ्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उद्योग विभाग द्वारा प्रारंभ की गई

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (युवा) योजना का प्रचार-प्रसार एवं वीडियो चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।

जिला श्रम बन्धु की बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में श्रमिकों द्वारा आवेदन कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त व्यापार बन्धु की बैठक में डिप्टी कमिश्नर, राज्य कर विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि किसी व्यापारी की कोई समस्या प्राप्त नहीं हुई है।

अन्त में बैठक सधन्यवाद समाप्त किया गया। बैठक में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, उपायुक्त राज्यकर एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक संतोष कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ उद्यमी संघ के अध्यक्ष रामअशीष जायसवाल एवं अन्य उद्यमी व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read