HomeUTTAR PRADESHCamp :उपजिलाधिकारी ने गांव में शिविर लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या 

Camp :उपजिलाधिकारी ने गांव में शिविर लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या 

Camp :उपजिलाधिकारी ने गांव में शिविर लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

Camp:जनपद कुशीनगर में तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बरहन की ग्राम पंचायत में शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम जनशिकायत शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी विकास चन्द्र सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

शिविर में जनशिकायतो को सुनकर उनका समाधान किया गया ।जो समस्याएं समाधान होने वाला नहीं था उसको संबंधित विभाग को दिया गया।शिविर में ग्रामीणों ने चिकित्सा,राजस्व समेत अन्य समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा।

एसडीएम ने समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया और बाकी शिकायतों के निराकरण के लिए दिशा निर्देश दिए।शिविर में सीओ तमकुहीराज अमित कुमार सक्सेना सहित

अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने में अहम भूमिका निभाई।

सुशासन सप्ताह के तहत यह आयोजन सरकार की योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने और जनहित की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से किया गया।अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में शामिल हुए और अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की ।कई समस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों ने संतोष जताया और इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।

इस दौरान बीडीओ दुदही रामराज कुशवाहा, थानाध्यक्ष राजेश कुमार,कानूनगो बृजेश कुमार गौतम,लेखपाल अच्छेलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read