HomeUTTAR PRADESHAakrosh: गन्ना सुपरवाइजर के विरुद्ध गन्ना किसानों में आक्रोश,जांच कराकर कार्यवाही करने...

Aakrosh: गन्ना सुपरवाइजर के विरुद्ध गन्ना किसानों में आक्रोश,जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग

Aakrosh: गन्ना सुपरवाइजर के विरुद्ध गन्ना किसानों में आक्रोश,जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग

Aakrosh: कुशीनगर जनपद के सहकारी गन्ना समिति खड्डा व आई पी एल चीनी मिल खड्डा के सर्किल न 8 के गन्ना सूपरवाईजर द्वारा आये दिन क्षेत्र के गन्ना किसानों की जोत भूमि व सर्वे काटने तथा कृषकों से धन की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है

इस वावत पकड़ी ग्राम के ग्राम प्रधान सहित दर्जनों किसानो ने गन्ना समिति के चेयरमैन सहित गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर कर गन्ना सूपरवाईजर के विरुद्ध जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है।

गन्ना आयुक्त को भेजें गये पत्र में पकड़ी ग्राम के ग्राम प्रधान किसुन यादव, नथुनी पाल, प्रधान हनुमान गंज उषा देवी प्रधान लक्ष्मीपुर आनन्द चौहान सहित प्रभुनाथ, पुरुषोत्तम, सुजान,वीरेंद्र,दहारी शाकिर अली वीरेंद्र जायसवाल ईश्वरमती हरिशंकर जितेंद्र यासीन प्रेम हरिशंकर सरदार अली इंतजार हुसैन शंभू कुशवाहा प्रेमलाल मारकंडे मिश्रा,

महात्मा लट्टू यादव केशव फागु विजय प्रताप सिंह नगीना हरकिशन यादव साधु शरण मिश्रा जदू नंदन यादव सहित पकड़ी हनुमानगंज भैसहा के दर्जनों किसानों ने लिखा है कि हमारे क्षेत्र के वर्तमान गन्ना सुपरवाईजर राजेश यादव (दिव्यांग) द्वारा आये दिन कृषको को जोत भुमि व सर्वे काटने व उनसे धन की मांग की जाती है।

जिससे पकड़ी बृजलाल के सभी किसान अत्यन्त दुःखी है। मैं आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि सर्किल 8 के सभी किसान अत्यन्त दुःखी और मानसिक प्रताड़ना व धन उगाही के शिकार है

जिससे अपना गन्ना फैक्ट्री में गिराने में अत्यन्त असुविधा हो रहा है। गन्ना सुपरवाईजर द्वारा बताया जाता है कि मैं दिव्यांग पर नौकरी कर रहा हूँ जो कहीं से राजेश यादव दिव्यांग की श्रेणी में नहीं आता है।

इनकी नियुक्ती 20.11.2018 को गन्ना विकास में हुआ है।इस प्रकरण की जांच कराकर तत्काल प्रभाव से राजेश यादव (दिव्यांग) को पद भार मुक्त कर 26.11.2018 से अभी तक वेतन प्राप्त धन की रिकवरी कराया जाए।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read