HomeCRIMEAccident:साले की शादी की शॉपिंग के लिए जा रहे जीजा के साथ...

Accident:साले की शादी की शॉपिंग के लिए जा रहे जीजा के साथ हुआ घटना,बारात निकलने से पहले घर में पसरा मातम

Accident:साले की शादी की शॉपिंग के लिए जा रहे जीजा के साथ हुआ घटना,बारात निकलने से पहले घर में पसरा मातम

Accident:यूपी के पीलीभीत जिले में आयोजित एक परिवार में शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं। रविवार को एक युवक की शादी है। घर में शादी को लेकर तमाम तैयारियां चल रही हैं। इधर नाते-रिश्तेदार भी शादी की तैयारियों में जुटे हैं।

साले की शादी के लिए जीजा भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे थे, इसलिए वह शॉपिंग के लिए निकल गए। लेकिन उन्हें क्या पता कि साले की शादी तो दूर खरीददारी भी नहीं कर पाएंगे। कुछ दूर चलते ही उनके साथ हादसा हो गया।

इस हादसे ने शादी वाले घर में कोहराम मचा दिया। जीजा को कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया।

बाइक सवार शाहजहांपुर का युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के पहाड़गंज गांव निवासी मुस्तकीम (44) पुत्र अंशीर खां पेशे से टेलर है। दिल्ली हरियाणा समेत कई जगह वो कपड़े सिलकर जीविका चलाता है।

रविवार को उसके साले की शादी है। परिवार समेत वो करेली थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर गया था। शाम के वक्त मुस्तकीम किसी काम से बिलसंडा आ रहा था।

तिल्छी रोड पर आते ही वो हादसे का शिकार हो गया। किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद यहीं पर शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव रुधौली का रहने वाला राहुल पुत्र धनपाल भी बाइक समेत अचेत मिला। हादसे की खबर पर राहगीर मौके पर दौड़ पड़े।

सूचना पर 112 पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने मुस्तकीम को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर चोटों के बाद राहुल को रेफर किया गया है। खबर मृतक के घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पेशे से टेलर था।

घायल राहुल ने बताया कि उसके आगे पिकअप चल रही थी, उसके जोरदार ब्रेक लगे तो वो भी पीछे उसी से टकराकर गिर गया। बाद में खुद को सीएचसी में पाया।

खबर लिखने के दौरान करेली व बिलसंडा पुलिस मौके पर थी। बड़ी संख्या में परिजन सीएचसी पहुंच गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read