HomeUTTAR PRADESHCounting of votes: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के मिर्जा इक़्तेदार हुसैन अध्यक्ष,उमेश दुबे...

Counting of votes: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के मिर्जा इक़्तेदार हुसैन अध्यक्ष,उमेश दुबे महामंत्री हुए निर्वाचित

Counting of votes: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के मिर्जा इक़्तेदार हुसैन अध्यक्ष,उमेश दुबे महामंत्री हुए निर्वाचित

Counting of votes: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन कप्तानगंज के अध्यक्ष और महामंत्री के चुनाव 2025 में शुक्रवार को मतगणना उपरांत अध्यक्ष पद हेतु मिर्जा इक़्तेदार हुसैन, और उमेश दुबे दुबारा महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।

बाकी पदों के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध हो चुके हैं। चुनाव अधिकारी राजनंदन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव हेतु कुल मत 69 में 67 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किए।

मतगणना उपरांत अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशी में,हीरा पाण्डेय को कुल 24 मत, जबकि मिर्जा इक़्तेदार हुसैन को 40 मत प्राप्त हुए, तीन मत अवैध रहे,

16 मतों के अंतर से मिर्जा इक़्तेदार हुसैन अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुए, जबकि महामंत्री पद के तीन प्रत्याशी में अमरनाथ शर्मा को 21, उमेश दुबे को 41, गिरिजेश कुमार को 04 मत प्राप्त हुए ,एक मत अवैध रहा।

20 मतों के अंतर से उमेश दुबे दुबारा महामंत्री निर्वाचित हुए। जबकि निर्विरोध कोषाध्यक्ष के लिए आशुतोष कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान पटेल,

कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद के लिए लालमन सिंह व सतीश चंद्र गोड, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु दो पद मनोज कुमार राय ब्रह्मानंद प्रसाद,संयुक्त मंत्री तीन पद के लिए अभिनेंद्र प्रताप सिंह,राजन पाण्डेय,गोविंद कुमार हो चुके हैं।

इस दौरान अधिवक्ता रामप्रताप सिंह, तेज प्रताप मिश्रा, जय प्रकाश नारायण पाण्डेय, सुग्रीव सिंह, शैलेश प्रताप सिंह, विनोद जी मिश्र, परमहंस, अरुण कुमार सिंह, आदि ने निर्वाचित लोगों को बधाई दी है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read