HomeCRIMEMarriage: आरोप! पुलिस ने एक शादीशुदा युवक की जबरन दूसरी शादी,और फिर... 

Marriage: आरोप! पुलिस ने एक शादीशुदा युवक की जबरन दूसरी शादी,और फिर… 

Marriage: आरोप! पुलिस ने एक शादीशुदा युवक की जबरन दूसरी शादी,और फिर…

Marriage: यूपी के कासगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस द्वारा एक शादीशुदा युवक की जबरन दूसरी शादी कराने का आरोप है।

पीड़ित बताया कि पुलिस के कारनामों से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। दूसरी शादी की भनक लगने पर पहली पत्नी, बेटी को लेकर मायके चली गई है

और सुसाइड करने की धमकी दे रही है। युवक ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल ने सीओ कासंगज इस मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं।

युवक एक प्राइवेट कंपनी में करता है जॉब

ये मामला सोरों थाना क्षेत्र का है। युवक ने बताया कि वह हरियाणा के प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसके साथ कासगंज की रहने वाली एक युवती भी काम करती है।

लड़की के पिता का निधन हो चुका है। जबकि वह खुद बहुत बीमार रहती थी। युवक ने अपने ऑफिस के अन्य सहकर्मियों के साथ मिलकर युवती का इलाज करवाया।

उधर, युवती के मां ने युवक के खिलाफ ही सोरों थाने में शिकायत दर्ज करा दी कि बेटी के साथ युवक का अफेयर चल रहा है।

उधर, युवक ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे थाने बुलाया गया और बातचीत के बाद जबरन उसकी शादी युवती के साथ करा दी गई।

इसके अलावा शादी की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

पुलिस की इस हरकत से युवक बुरी तरह फंस गया

युवक ने बताया कि सोरों पुलिस की इस हरकत से वह बुरी तरह फंस गया है। शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई है। दूसरी शादी का पता होने पर पहली बीवी नाराज होकर 5 साल की बेटी को लेकर मायके चली गई है।

साथ ही अब आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने अब एसपी कासगंज से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, एसपी ने सीओ कासगंज को इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read