HomeUTTAR PRADESHPublic hearing:राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता मे आयोजित की गई जनसुनवाई, तत्पश्चात...

Public hearing:राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता मे आयोजित की गई जनसुनवाई, तत्पश्चात मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Public hearing:राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता मे आयोजित की गई जनसुनवाई, तत्पश्चात मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Public hearing: श्रीमती चारू चौधरी, मा0 उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार रविन्द्रनगर धूस मे मिशन शक्ति 5.0 महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समस्या पर महिला जनसुनवाई का आयोजन दिनांक 16 दिसम्बर, 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार,

रविन्द्रनगर धूस मे किया गया। मा0 उपाध्यक्ष जी के द्वारा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, छात्रवृति, पुष्टाहार, कस्तूरबा विद्यालय, लड़कियों की निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ पुलिस विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा की गयी।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त राशन कार्ड सम्बन्धी 11, पुलिस विभाग सम्बन्धी 18 मामले, राजस्व से संबंधित 07, विद्युत विभाग 01, अधिशासी अधिकारी से संबंधित 05, डुडा विभाग से संबंधित 02 मामले प्रस्तुत हुए।

इस प्रकार कुल 43 मामले प्रस्तुत हुए जिनको मा0 उपाध्यक्ष जी के आदेशानुसार संबंधित विभाग को निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। मा0 उपाध्यक्ष द्वारा महिलाओं हेतु शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए प्रचार-प्रसार करते हुए लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात मा० उपाध्यक्ष द्वारा कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय रविन्द्रनगरधूस में 03 दिन पूर्व जन्म ली हुई कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया।

जिसमें कुल 30 जन्म ली बच्चियों का जन्म दिवस मनाया गया तथा उनके परिजनों को पुरस्कार स्वरूप साल, मिठाई, बेबी किट, हल्दी पैकेट, चॉकलेट इत्यादि वितरण किया गया।

लाभावान्वित परिवार के बच्चियों की माताए कौशल्यिा पत्नी सुजीत, किरन पत्नी सर्वेश, पुनिता पत्नि रमेश, सपना पत्नी जितेन्द्र पाण्डेय, माधुरी चौहान पत्नी सोनू चौहान इत्यादि को सामग्री वितरण किया गया।

जनसुनवाई के दौरान प्रेम कुमार राय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), रितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, डा0 सुरेश पटारिया मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर, डा0 एच0एस0 राय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त जिला चिकित्सालय कुशीनगर, रविन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, डा0 रामजियावन मौर्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,

कुशीनगर, आलोक कुमार प्रियदर्शी जिला पंचायती राज अधिकारी, विनय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी कुशीनगर, जी0एस0शुक्ला जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी कुशीनगर,

शैलेन्द्र कुमार राय जिला कार्यक्रम अधिकारी, सुमन सिंह महिला थानाध्यक्ष, दिग्विजय राय निरीक्षक कार्यालय, डा0 वीना कुमारी, अमित कुमार राय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, डा0 रविन्द्र कुशवाहा, मा0 उपाध्यक्ष जी की पी0आर0ओ0 वन्दना गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read