HomeUTTAR PRADESHKishan Mela : जागरूकता से होगी किसानों की आय दोगुनी: राजेश्वर सिंह

Kishan Mela : जागरूकता से होगी किसानों की आय दोगुनी: राजेश्वर सिंह

Kishan Mela : जागरूकता से होगी किसानों की आय दोगुनी: राजेश्वर सिंह

Kishan Mela: कृषि विभाग द्वारा आयोजित विराट किसान मेले के तीसरे दिन मेले के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष माननीय राजेश्वर सिंह उपस्थित किसानों को प्रगतिशील बताते हुए कहा कि किसान मेलों का आयोजन कृषकों को कृषि की नई तकनीक की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं से अवगत कराने के लिए किया जाता है जिसका लाभ लेने के लिए किसानों को स्वयं ऐसे मेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।

इन मेलों के माध्यम से दी गई जानकारी का प्रयोग कर के किसान अपनी उत्पादन लागत में कमी और आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से वाणिज्य फसलों, औद्यानिक फसलों एवं श्री अन्न की खेती अपनाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने सरकार द्वारा लागू की गई नई व्यवस्थाओं के बारे में बताते हुए किसानों को मिल रहे लाभों पर चर्चा की।

तीसरे दिन आयोजित किसान गोष्ठी में उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ उठाने एवं सोलर पंपों की स्थापना हेतु आवेदन करने का आग्रह किया।

जिला कृषि अधिकारी ने खाद एवं बीजों की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की। मंच का संचालन श्री जमालुद्दीन अंसारी विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि भवन ने किया एवं आए हुए अतिथियों एवं किसानों का भूमि संरक्षण अधिकारी इंजीनियर सुदीप वर्मा ने किया।

आज के मेले में कुशीनगर के साथ-साथ महाराजगंज एवं देवरिया के किसानों ने भी प्रतिभाग किया एवं मेले में कृषि विज्ञान केंद्र स्थित उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी में तैयार किए गए पौध एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लगाई गई स्टालों से खरीदारी की।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read