Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPul Nirmaan: पक्का पुल निर्माण के लिए किसानों के भूमि पर सेतु...

Pul Nirmaan: पक्का पुल निर्माण के लिए किसानों के भूमि पर सेतु निगम और राजस्व विभाग ने किया सर्वे 

fok-media-samman-samaroh

Pul Nirmaan: पक्का पुल निर्माण के लिए किसानों के भूमि पर सेतु निगम और राजस्व विभाग ने किया सर्वे

Pul Nirmaan: कुशीनगर जनपद के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत छोटी गंण्डक नदी बनटोलवा लक्ष्मीपुर घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए एप्रोच , सम्पर्क मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग में पड़ने वाले किसानों की भूमि का सेतु निगम और राजस्व टीम ने चिन्हित किया।

उक्त पुल के दक्षिण भाग हाटा तहसील एवं उत्तरीय भाग कसया तहसील में पड़ता है। सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक कुमार नायक ने दोनों तहसील के राजस्व विभाग के टीम को साथ मौके पर पहुंच कर पक्का पुल के एप्रोच, सम्पर्क मार्ग एंव अतिरिक्त पहुंच मार्ग

में पड़ने वाले किसानों के भूमि का चिन्हिकरण किया। इस पुल के लिए सर्वे और मिट्टी परीक्षण का कार्य पुरा हो गया है।

इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक कुमार नायक ने कहा कि इस पुल के लिए मुख्य मार्ग, अतिरिक्त मार्ग का सर्वे कार्य भी पुरा हो गया है। दोनों तहसील के राजस्व टीम अपने अपने क्षेत्र के किसानों के भूमि का चिन्हिकरण करके देंगे।

इस दौरान सिकटिया लेखपाल नितिन उपाध्याय, बड़हरा लक्ष्मीपुर लेखपाल आलोक कुमार श्रीवास्तव,पूर्व प्रधान सिकटिया अशोक कुमार सिंह, भरत राव, व्यास सिंह, अनिरुद्ध सिंह उर्फ गड्डे, जीतेन्द्र राव, अनिल सिंह, सत्यजीत सिंह,धनन्जय,प्रह्ललाद राव, प्रमोद मिश्र , दीनदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular