HomeUTTAR PRADESHKishan Mela :चार दिवसीय विराट किसान मेला/प्रदर्शनी/कुशीनगर महोत्सव का कृषि मंत्री सूर्यप्रताप...

Kishan Mela :चार दिवसीय विराट किसान मेला/प्रदर्शनी/कुशीनगर महोत्सव का कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया शुभारम्भ 

Kishan Mela :चार दिवसीय विराट किसान मेला/प्रदर्शनी/कुशीनगर महोत्सव का कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया शुभारम्भ

Kishan Mela: उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया है कि जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड तमकुहीराज स्थित रामलीला मैदान में चार दिवसीय विराट किसान मेला/प्रदर्शनी/कुशीनगर महोत्सव का सुभारम्भ मा० कृषि मंत्री, उ०प्र० सरकार, सूर्यप्रताप शाही द्वारा किया गया, इस अवसर पर मा० मत्री जी द्वारा नव निर्मित मल्टी परपज सीड स्टोर तमकुहीराज (किसान कल्याण केन्द्र) का लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ० अशीम कुमार राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सहजानंद राय, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष  दुर्गेश राय, ए०पी०एन० न्यूज प्रबंधक, विनय राय , उप कृषि निदेशक  आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ० मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी  सुदीप कुमार पटेल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कुशीनगर आदि उपस्थित रहे ।

मेले/प्रदर्शनी में कृषि एवं प्रसार प्रशिक्षण ब्यूरो लखनऊ, उ०प्र०, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण, उद्यान विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र सेवरही, गन्ना विभाग, रेशम विभाग, दुदही फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, प्राविधान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, खादी ग्रामोद्योग, चिकित्सा विभाग आदि के द्वारा स्टाल लगाया गया। सी०एस०सी० सेवरही फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा कृषि यंत्रो का प्रदर्शन किया गया। इफको के द्वारा ड्रोन से छिड़काव का प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर मा० कृषि मंत्री, उ०प्र० सरकार, सूर्यप्रताप शाही द्वारा एच०डी०एम० वारसी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी को पराली प्रबंधन हेतु एग्रीगेटर के रूप में सहायक यंत्रो की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की गयी।

विधायक तमकुही एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी  सहजानन्द राय द्वारा सोलर पम्प लगवाने वाले 2 प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र एवं दो कृषकों को तिरपाल प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया के वैज्ञानिक एवं बाबू गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा जनपद कुशीनगर के विभिन्न विकास खण्डों से प्रगतिशील कृषकों द्वारा विराट मेला/प्रदर्शनी/कुशीनगर महोत्सव में प्रतिभाग किया गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read