HomeCRIMElove affair:मां ने बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार,विदेश में रह...

love affair:मां ने बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार,विदेश में रह रहे पति को नही लगी भनक 

love affair:मां ने बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार,विदेश में रह रहे पति को नही लगी भनक

love affair:एक मां अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। साथ में एक बच्चे को लेकर चली गई। उसके पति विदेश में रह रहा था और उसे पत्नी के अफेयर की भनक नहीं लगी। जब पत्नी घर से फरार हुई तो उसे अपने साथ हुए धोखे की जानकारी मिली।

पत्नी को घर पर छोड़ पति विदेश में रहा तो पत्नी के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। महिला अपने दो बच्चों को घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

मामला दो समुदाय का है जिससे गांव में तनाव हो गया। महिला और उसका प्रेमी अलग-अलग समुदाय से बताए जा रहे हैं।

13 वर्ष पहले युवती से हुई थी शादी

मामला आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के रहने वाले युवक की शादी 13 वर्ष पहले युवती से हुई थी। विवाहिता का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहता है।

विवाहिता अपने तीन बच्चों और सास-ससुर के साथ घर पर रहती थी। पति के पास न रहने से महिला के पास के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध हो गए।

लंबे समय से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। दोनों ने साथ रहने की ठानी। इस बीच विवाहिता अपने एक बच्चे को साथ लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

महिला के पति को नहीं दी गई इसकी जानकारी

बहू के भाग जाने के बाद पीड़ित ससुर ने आसपुर देवसरा पुलिस से शिकायत की हैं। साथ ही महिला के पति को इसकी जानकारी दी गई है। महिला के दोनों बच्चे अपने दादा-दादी के पास ही हैं। पिता विदेश में काम के लिए गया हुआ है।

मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस का कहना है कि महिला के ससुराल की ओर से मिली शिकायत के बाद अब दोनों को खोजना शुरू कर दिया है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read