HomeUTTAR PRADESHInspection: डीएम ने उप निबंधक,तहसील एवं विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का...

Inspection: डीएम ने उप निबंधक,तहसील एवं विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Inspection: डीएम ने उप निबंधक,तहसील एवं विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

गैरहाजिर अधिकारियों एवं कार्मिकों का स्पष्टीकरण जारी करने के डीएम ने दिए निर्देश

Inspection: कुशीनगर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा सोमवार को प्रातः 10.15 बजे उप निबंधक कार्यालय सदर, तहसील सदर (पडरौना) तथा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, विभिन्न पटलों, अभिलेखों के रख रखाव का उचित प्रबन्धन, परिसर एवं कार्यालयों की सफाई व्यवस्था, अग्निशमन तथा अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उपनिबंधक कार्यालय सदर पडरौना में उप निबंधक अजय कुमार सिंह समेत निबंधक सहायक राकेश कुमार पांडेय , अमर्त्य श्रीवास्तव अनुपस्थित एवं परिचारी सदानंद चौबे उपस्थित मिले। साथ ही 4 ऑपरेटर भी उपस्थित मिले।

तत्पश्चात तहसील कार्यालय सदर के निरीक्षण के क्रम में तहसीलदार पूर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार अंजू यादव सहित नायब नाजिर शिवनाथ प्रसाद, ए डब्लू बी एन अशोक कुमार भारती, आर.के. राजेंद्र चौबे, अरविंद यादव, राज कुमार सिंह (आर के दफ्तर) अनुपस्थित तथा नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी, डब्लू बी एन देवेंद्र प्रताप उपस्थित मिलें। उन्होंने अभिलेखों का उचित प्रबंधन , अद्यतन रखने एवं साफ सफाई के निर्देश भी दिए।

तत्पश्चात विकास भवन के निरीक्षण के क्रम में जिला विकास अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा विभिन्न कार्यालयों से प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक यथा मारकंडेय मल्ल, आनंद पांडे, सुनीता रानी चौहान, शिव शंकर गुप्ता, रत्नेश कुमार, वंदना श्रीवास्तव, मु०नूरुल हसन एवं किरण सिंह अनुपस्थित मिले एवं डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक, डीपीआरओ, ए आर कॉपरेटिव, जिला कार्यक्रम अधिकारी , समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित मिलें।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यालयध्यक्षों से स्टाफ की उपस्थिति एवं उनके द्वारा संपादित किए जाने वाले के कार्यों के बारे में भी जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर 5 अधिकारियों एवं 15 कर्मचारियों का स्पष्टीकरण जारी करने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयों में फायर सेफ्टी नॉर्म्स का अनुपालन करने, अभिलेखों का समुचित रख रखाव करने, निष्प्रयोज्य वस्तुओं को हटाने, खराब पड़े प्रिंटर को ठीक कराने, उत्तम साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त पटलों के निरीक्षण के उपरांत कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियमित अंतराल पर सभी पटलों का निरीक्षण करें एवं किसी भी पटल पर कोई पत्रावली समयावधि के उपरांत लंबित न रहें। साथ ही समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अपने कार्यालयों में ससमय उपस्थित रहकर दैनिक कार्यों को संपादित करें।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read