HomeUTTAR PRADESHSampoorn Samaadhaan Divas:अधिकारी/कर्मचारी को टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से आवेदनों...

Sampoorn Samaadhaan Divas:अधिकारी/कर्मचारी को टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण: एसडीएम 

Sampoorn Samaadhaan Divas:अधिकारी/कर्मचारी को टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण: एसडीएम

Sampoorn Samaadhaan Divas: जनपद के तहसील खड्डा के तहसील सभागार में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन प्रभारी उपजिलाधिकारी खड्डा प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में शनिवार दिनांक 07/12/2024 को सम्पन्न हुआ।

उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 28 प्रार्थना पत्र आए। जिनके समस्याओं का एक-एक कर गम्भीरता पूर्वक से प्रभारी एसडीएम खड्डा प्रिंस कुमार के द्वारा सुना गया।

मौके पर 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्रभारी उपजिलाधिकारी खड्डा प्रिंस कुमार के द्वारा किया गया और शेष 25 प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी को सुपूर्द किया गया।

समस्त राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारीयों/कर्मचारियों को शासन के मंशानुसार निर्धारित समयावधि के अन्दर सुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश किया गया।

राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीयों को टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर पहुंचकर मिले और आवेदनों व शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी उपजिलाधिकारी खड्डा प्रिंस कुमार द्वारा बताया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है।

उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित उच्च अधिकारी को प्रेषित करें। जिससे समय रहते उचित निस्तारण कराया जा सके।

इस अवसर पर तहसीलदार खड्डा महेश कुमार, नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार, थाना खड्डा, थाना जटहांबाजार, थाना हनुमानगंज, थाना नेबुआ-नौरंगिया,वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विकासखण्ड खड्डा, पशु विभाग,नगर पंचायत छितौनी प्रशान्त कुमार मिश्रा, नगर पंचायत खड्डा अनिल श्रीवास्तव, कृषि विभाग, बालविकास विभाग खड्डा सहित तहसील स्तर के आला अधिकारी/कर्मचारी व तहसील अधिकारी/कर्मचारी मौके पर मौजूद रहें।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read