हरिद्वार में 24 घंटे में चौथी हत्या की खबर आई है। बसंत विहार थाना इलाके के चोरखाला में एक मस्जिद के पास 55 साल के सलीम का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक की दाहिनी आंख पर चोट का निशान मिला है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का मुआयना कर रही है। घटना से जुड़े सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक से जुड़ी और जानकारी इकट्ठा कर रही है।



