देहरादून नगर निगम की पार्षद अमिता सिंह के घर पर एक नौकर ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। खबरों के मुताबिक नौकर ने परिवार के सदस्यों को जहर दिया फिर घर में लूटपाट की और मौके से फरार हो गया।
इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। जहर खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे नौकर का हाथ होने का आरोप है।
Also Read This:वर्ल्ड आयुर्वेद डे: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुल का उद्घाटन, CM धामी ने कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक
आरोप है कि उसने पहले परिवार के सदस्यों को जहर दिया और फिर घर का सामान चुरा लिया। घटना के बाद से नौकर फरार बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार नौकर की तलाश कर रही है।


