HomeUTTAR PRADESHCelebration: सांसद व विधायक ने सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में युवा उत्सव...

Celebration: सांसद व विधायक ने सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में युवा उत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Celebration: सांसद व विधायक ने सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में युवा उत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Celebration: सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा कुशीनगर में युवा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र/ छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इसमें प्रमुख रूप से भाषण, युवा चित्रकार, युवा लेखक, मोबाइल फोटोग्राफी, विज्ञान प्रदर्शनी एवं एकल व समूह गीत एवं नृत्य की प्रतियोगिताएं हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे एवं विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया।

जनपद की प्रतिभाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से निर्णायक मण्डल को चकित कर दिया।

नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल तथा युवा कल्याण विभाग कुशीनगर की ओर से आयोजित इस युवा उत्सव कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं प्राचार्य सरस्वती देवी महाविद्यालय ने अतिथिगण का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

आयोजन में विभिन्न इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को सांसद कुशीनगर, विधायक खड्डा, महाविद्यालय के प्राचार्य, जिला युवा अधिकारी आदि ने पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।

विजेता प्रतिभागी अगले चरण में मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय पांडेय, नत्थू विश्वकर्मा, डॉ सी वी सिंह, सत्यम तिवारी, कुलदीप पांडेय, डॉ एन टी खान, सुमंत पाण्डेय, भाजपा युवा नेता आन्नद सिंह, रवि प्रजापति आदि सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता शिवम पाण्डेय ने किया।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read