HomeUTTAR PRADESHEncounter: पशु तस्करों एवं पुलिस टीम के बीच हुई फायरिंग,एक पशु तस्कर...

Encounter: पशु तस्करों एवं पुलिस टीम के बीच हुई फायरिंग,एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से हुआ घायल, गिरफ्तार 

Encounter: पशु तस्करों एवं पुलिस टीम के बीच हुई फायरिंग,एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से हुआ घायल, गिरफ्तार

Encounter: जनपद में तमकुहीराज के  स्थानीय थानाक्षेत्र के लतवा चट्टी बड़ी नहर के पास पशु तस्करों व पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस घटना में पशु तस्करों एवं पुलिस टीम के बीच हुई फायरिंग में एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस टीम ने इस कारवाई में घायल पशु तस्कर सहित दो तस्करों को अपने हिरासत में ले लिया।

इस घटना में पुलिस टीम ने पशु तस्करों के पास से एक पिकअप पर लदे 6 राशि गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराते हुए जमा तलाशी के दौरान दो अदद अवैध तमंचा एवं कारतूस सहित सताइस सौ रुपए नगद बरामद किया।

मामले में पुलिस गिरफ्तार पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कारवाई में जुटी हुई है।

मुखबिर के सुचना पर

बुधवार को थानाध्यक्ष तमकुहीराज अमित शर्मा को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के लतवा चट्टी बड़ी नगर के रास्ते कुछ शातिर पशु तस्कर पिकअप वाहन से गोवंशो को चोरी छिपे लादकर बध के लिए बिहार ले जा रहे है।

सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया।

पुलिस कप्तान के निर्देश पर तमकुहीराज, तरया सुजान, पटहेरवा एवं साईबर थाने की संयुक्त पुलिस टीम तमकुहीराज थानाक्षेत्र के लतवा चट्टी बड़ी गंडक नहर के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग करने लगे।

चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन आते दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वाहन में सवार पशु तस्करों ने लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया।

जवाबी कारवाई में एक पशु तस्कर घायल हो गया। जबकि दूसरे पशु तस्कर को पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया कि घायल पशु तस्कर की पहचान मुन्ना मियां पुत्र हमीद मियां निवासी मुफरी टोला थाना गोपालगंज जनपद गोपालगंज, बिहार तथा दूसरे पशु तस्कर की पहचान गुड्डू यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी सेमरा हरदो माफ़ी टोला थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

दोनो पशु तस्करों के कब्जे से एक पिकअप वाहन पर लदे 6 राशि गोवंशी पशु, एक अदद ठोस लकड़ी का गोलाकार ठिहा, रस्सी , दो अदद अवैध तंमचा व 6 अदद जिन्दा कारतूस व 4 अदद खोखा कारतूस आदि बरामद किया गया है।

मामले में गिरफ्तार दोनो पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कारवाई की जा रही है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read