spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPerformance:बिजली के हाई टेंशन तार को हटवाने की मांग को लेकर किया...

Performance:बिजली के हाई टेंशन तार को हटवाने की मांग को लेकर किया धरना प्रर्दशन

fok-media-samman-samaroh

Performance:बिजली के हाई टेंशन तार को हटवाने की मांग को लेकर किया धरना प्रर्दशन

Performance:  कुशीनगर के फाजिलनगर विकास खण्ड के भठही दरियाव टोला के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान अजय पाण्डेय के नेतृत्व में घरों के उपर से गुजर रहे बिजली के हाई टेंशन तार को हटवाने की मांग को लेकर धरना प्रर्दशन किया तथा इसका निवारण नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दिया।

धरना दे रहे ग्रामीणों का आरोप है कि हमारे ग्राम सभा के बीचोबीच से ग्यारह हजार वोल्ट का तार गुजरता है जो तीन दर्जन घरों के छतों के करीब आ गया है

जिससे लोगों को छतों पर चढ़ने के दौरान दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कई बार इन तारों के चलते घरों में भी बिजली उतर चुकी है।

अभी एक पखवाड़ा पूर्व इस तरह के घटना से एक बालक बिजली के चपेट में आकर घायल हो गया था।

इन तारों पर बिजली विभाग द्वारा कोई सुरक्षा का उपाय भी नहीं किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके लिए बिजली विभाग को कई बार लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए तार हटवाने की मांग किया गया है

लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। उनलोगों ने चेतावनी दिया कि अगर लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिलता है

तो अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। इस सम्बंध में एसडीओ विद्युत राहुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है अगर हाई टेंशन तार मकानों ऊपर से गुजरा है

तो मकान बाद में बने होगे, फिर भी जो संभव होगा कराया जायेगा। इस दौरान इजरायल अंसारी, लक्ष्मण प्रसाद, सूर्यदेव, बनारसी, जयनारायण यादव, रामचरित कुशवाहा, राजाराम पाण्डेय, रमाशंकर कुशवाहा, गोपाल प्रसाद, कुसुम देवी, दुर्गावती देवी, नुरुलिमा खान आदि शामिल थे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular