HomeUTTAR PRADESHकानूनी दांव पेंच में फंसी अमर गांधी विद्यालय की मान्यता,आज एडी बेसिक...

कानूनी दांव पेंच में फंसी अमर गांधी विद्यालय की मान्यता,आज एडी बेसिक कार्यालय तलब बीएसए

जलालपुर,अंबेडकरनगर। पिछले कई दशकों से शिक्षा के मंदिर के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाला विद्यालय अब कानूनी नूरा कुश्ती का अखाड़ा बन गया है जिस पर अब बिना मान्यता के स्कूल संचालित कर सरकारी धन का गबन करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। प्रकरण जलालपुर नगर स्थित अमर गांधी पुस्तकालय बालिका जूनियर हाईस्कूल से जुड़ा है। जलालपुर निवासी एडवोकेट रोहित मिश्र द्वारा दशकों से संचालित हो रहे उक्त विद्यालय पर बिना मान्यता के शिक्षण कार्य करने तथा सरकारी राजस्व के फर्जी भुगतान का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से आख्या मांगते हुए इस प्रकरण की सुनवाई हेतु बीती 28 मई को कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था किंतु बीएसए कार्यालय द्वारा न तो आख्या प्रेषित की गई और न ही कार्यालय में उपस्थित होकर प्रकरण के निस्तारण का प्रयास किया गया। इस पर शिकायतकर्ता द्वारा विभिन्न तिथियों में की गई शिकायत की जांच कर तथ्यात्मक आख्या तथा साक्ष्यों के साथ बीएसए को आगामी 18 अक्टूबर को दोपहर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए पुनः निर्देशित किया गया है।

यह बोले बेसिक शिक्षा अधिकारी
स्कूल की मान्यता के संबंध में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि इस नाम से तीन विद्यालय चल रहे हैं जिनकी लगभग रोज ही शिकायतें आती रहती हैं, आप किस शिकायत की बात कर रहे हैं यह मैं शिकायती पत्र देखने के बाद ही बता पाऊंगा। स्कूल की मान्यता के बारे में पूछने पर उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार करते हुए कार्यालय में आकर मिलने की बात कही।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read