Thursday, April 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभाजयुमो जिला उपाध्यक्ष का इस्तीफा, लगाये कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष का इस्तीफा, लगाये कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप

fok-media-samman-samaroh

अंबेडकरनगर। पुराने कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। यही आरोप लगाकर भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इनका इस्तीफा वायरल होती ही जहां पुराने कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर वही नए पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब हो कि जलालपुर तहसील के सिकंदरपुर निवासी सचिन आजाद पाण्डेय बीते कई वर्षो से भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता है। वर्तमान समय में इन्हे भाजपा जिला युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है जिसे ये बखूबी निर्वहन करते चले आ रहे हैं। इस्तीफा का पत्र जारी होने के बाद सचिन आजाद ने बताया कि जब से त्रयम्बक तिवारी जिलाध्यक्ष बने हैं तब से कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं की जा रही है। बगैर पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विश्वास में लिए नए नए लोगों को सिन्नी की तरह पद बांट दिए। जब कोई कार्यकर्ता अपनी परेशानी जिलाध्यक्ष से साझा करना चाहता है तो उसे झिड़की मिलती है और उसे मंडल अध्यक्ष से बात करने की नसीहत दी जाती है और मालीपुर मंडल अध्यक्ष कहां रहते है किसी को जानकारी ही नहीं है। नए कार्यकर्ता और पदाधिकारी येन केन प्रकारेन अपना कार्य तो करा लेटे है किंतु पुराने कार्यकर्ताओं की परेशानी को कोई सुन नही राजा है जिससे वे काफी व्यथित हैं और अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा समेत अन्य को भेज शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular