HomeUTTAR PRADESHKarva Chauth: करवाचौथ के लिए कुछ खरीदने के लिए पति ने पत्नी...

Karva Chauth: करवाचौथ के लिए कुछ खरीदने के लिए पति ने पत्नी को नहीं दिए पैसे,पत्नी ने पति का सिर फोड़ किया लहूलुहान

Karva Chauth: करवाचौथ के लिए कुछ खरीदने के लिए पति ने पत्नी को नहीं दिए पैसे,पत्नी ने पति का सिर फोड़ किया लहूलुहान

Karva Chauth: बरेली में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े का अनोखा मामला सामने आया है।

एक पत्नी ने अपने पति को इसलिए पीट दिया क्योंकि पति ने करवाचौथ के लिए कुछ खरीदने के लिए पत्नी को पैसे नहीं दिए। नाराज पत्नी ने ऐसे में पति का सिर फोड़ दिया।

मामला पुलिस तक पहुंच गया। करवाचौथ पर खरीदारी के लिए पति ने 50 हजार रुपये नहीं दिए तो पत्नी ने अपना आपा खो दिया।

उसने ईंट मारकर पति का सिर फोड़ दिया। घायल पति रात में जिला अस्पताल पहुंचा और उसका उपचार हुआ।

पति ने देर रात इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक

मामला बरेली के अहलाद‌पुर का है। जानकारी के मुताबिक अहलाद‌पुर निवासी हरीश कुमार ने इज्जतनगर थाने में पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

उसके मुताबिक, पहली पत्नी की मौत के बाद उसने तीन साल पहले दूसरी शादी की थी।

बीते मंगलवार को जब वह घर आया तो पत्नी ने 50 हजार रुपये मांगे और कहा कि उसे करवाचौथ के लिए खरीदारी करनी है।

उसने 50 हजार रुपये नहीं होने की बात कही और रुपये देने से मना कर दिया। दोनों में झगड़ा होने लगा।

विवाद बढ़कर हाथापाई तक जा पहुंचा। आरोप है कि पत्नी ने ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया।

पति घायल हालत में रात में जिला अस्पताल की इमरजेंसी भर्ती

हरीश के सिर में ईंट लगने से सिर फूच गया और हरीश लहूलुहान हो गया। हरीश घायल हालत में रात में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। उसका प्राथमिक उपचार हुआ।

उसके बाद उसने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामला पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद का है।

पति की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read