spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयुवक की मोबाइल छीनकर पल्सर सवार लुटेरे फरार, जांच में जुटी पुलिस

युवक की मोबाइल छीनकर पल्सर सवार लुटेरे फरार, जांच में जुटी पुलिस

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। पल्सर बाइक पर सवार लुटेरों ने सुल्तानगढ़ शहीद बाबा के पास एक युवक की मोबाइल छीन ली। और तेज गति में पट्टी की तरफ भाग निकले। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ निवासी राहुल मोदनवाल कमाल तिराहे से मोबाइल पर बात करते हुए पैदल ही घर जा रहे थे। वह सड़क पर रात करीब 8 बजे शहीद बाबा गेट के पास पहुंचे थे कि इसी बीच बरियावन की तरफ से पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक उनके बगल आकर बाइक धीमी कर दी और चलते-चलते ही रास्ता पूछने लगे। युवक रास्ता बता ही रहा था कि बाइक सवार एक युवक ने झपट्टा मार कर राहुल मोदनवाल से कीमती मोबाइल छीन ली और तेज गति में पट्टी की तरफ भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बाइक लुटेरों को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मोबाइल बरामद कर लिया जाएगा।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular