अम्बेडकरनगर। थाना अकबरपुर क्षेत्र के तमसा मार्ग स्थित डॉ. अशोक स्मारक गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर और उनके परिवार से 70 लाख की रंगदारी मांगने और न मिलने पर जान से मारने की धमकी प्रकरण में पुलिस ने आरोपी माफिया दिलीप वर्मा के विरूद्ध अभियेग पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दिया है।
उक्त इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अभिनव वर्मा ने दिये तहरीर में अवगत कराया है कि वह संस्था प्रबंधक रेनू वर्मा का पुत्र है। 4 अक्टूबर को रात्रि लगभग 9 बजे उसके मोबाइल पर काल आयी। रिसीव करने वाले ने अपना नाम नितिन बताते हुए कहा कि दिलीप से बात कर लीजिए जैसे ही उसने फोन उन्हें दिया। दिलीप द्वारा बार-बार मिलने के लिए कहा जाने लगा। ऐसा न करने पर दिलीप ने स्वयं व परिवार को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी दिलीप से सम्पर्क न करने की दशा में 7 को बगैर नम्बर प्लेट की गाड़ी से आरोपी दिलीप द्वारा अपने सदस्यों को भेजकर परिवार में धमकी दी गयी और यह कहा गया कि 70 लाख रूपये उसे अपने बिजनेस में इन्वेस्ट करने हैं। हर-हाल उपलब्ध कराना होगा नहीं तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित ने कहा कि इसी तरीके से कुछ साल पहले आरोपी द्वारा रंगदारी मांगी गयी थी जिसमें उसके मामा ने हस्ताक्षेप कर मामले को शांत कराया था। इधर मनबढ़ माफिया दिलीप वर्मा फिर अपनी मंशा में कामयाब होने के लिए धमकी दे रहा है। ज्ञात हो कि माफिया दिलीप वर्मा का इस जिले के अलावा गैर जनपदों में दर्जनों रंगदारी मांगने समेत अन्य अपराधों के मुकदमें दर्ज है। ऐसी घटनाओं में वह जेल जा चुका है। इधर फिर मंशा में कामयाब होने के लिए पुराने ढर्रे को अपनाया जा रहा है। फिर हाल मैनेजिंग डायरेक्टर से रंगदारी मांगने के मामले को अकबरपुर पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी माफिया दिलीप वर्मा के विरूद्ध अपराध संख्या-0626/2024 के तहत धारा 308(4) में अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
70 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में माफिया दिलीप वर्मा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES









