HomeCINEMAActress Ananya Pandey: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अनन्या पांडे...

Actress Ananya Pandey: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अनन्या पांडे को किया था ब्लैकमेल, कहा- मेरी ये बात नहीं मानी तो…. 

Actress Ananya Pandey: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अनन्या पांडे को किया था ब्लैकमेल, कहा- मेरी ये बात नहीं मानी तो….

Actress Ananya Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे उन स्टार किड्स में से हैं, जो आज इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

अपने अब तक के करियर में अनन्या कई बेहतरीन फिल्में दे चुकी हैं। हाल ही में अनन्या की थ्रिलर सीरीज ‘CTRL’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

इस सीरीज में अनन्या की जबरदस्त एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।

हाल ही में ‘CTRL’ के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान ने उन्हें धमकी दी थी। आइए जानते हैं क्या और क्यों?

आर्यन ने अनन्या को दी प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी

अनन्या पांडे का एक वीडियो नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। इस वीडियो में अनन्या और CTRL के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी, कॉमेडियन तन्मय भट्ट के साथ फिल्म के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

इसी बातचीत के दौरान, अनन्या ने खुलासा किया, “मैं पहले अपने व्लॉग बनाती थी। अपने इस व्लॉग में मैं दिनभर में क्या करती हूं

और क्या खाती हूं, इसे रिकॉर्ड रखती थी, लेकिन इसे कहीं पोस्ट नहीं करती थी। मेरे पास यह है।

फोटोबूथ अभी-अभी एप्पल पर आया था और मैं सुहाना और शनाया ऐसा ही चीजें रिकॉर्ड करते थे। तब एक बार आर्यन हमें धमकी देता था

कि अगर हम उसके लिए काम नहीं करेंगे तो वह उन प्राइवेट व्लॉग और सभी वीडियो को लीक कर देगा।”

यह सब बचपन का मज़ाक था

बता दें कि संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अनन्या पांडे बचपन की दोस्त हैं।

वहीं, आर्यन खान, सुहाना के बड़े भाई हैं। इन तीनों को अक्सर एक साथ मस्ती करते देखा जाता है।

इनकी बॉन्डिंग काफी कमाल है। अनन्या ने अपनी बातचीत में ये भी बताया कि आर्यन की बात बस बचपन का एक मजाक था

और कुछ नहीं। हालांकि, अनन्या ने इस बात को इसलिए बताया कि ऑनलाइन सेफ्टी होना जरूरी है।

इस पर तन्मय ने चुटकी लेते हुए कहा, “किसी को आर्यन से बात करनी चाहिए।”

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read