अम्बेडकरनगर। संविधान देश की आत्मा तथा राष्ट्रनिर्माण का संकल्प है जिसको भाजपा की तानाशाही बदलना चाहती थी लेकिन देश की देवतुल्य जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया उप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष केशव चंद यादव ने जनपद के कांग्रेस जनों से संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन स्थल का निरीक्षण करते हुए मुखातिब थे उन्होंने कहा कि आगामी 15 अक्टूबर को श्री रामलीला मैदान कटहरी में आयोजित हो रही ऐतिहासिक रैली की देवतुल्य जनता द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी क्योंकि बाबासाहेब के संकल्पों को पूरा करने के लिए जिले की जनता संकल्पबद्ध है और कांग्रेस गठबंधन को पूर्ण बहुमत से विधानसभा में भेजने का मन बना चुकी है। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा. विजय शंकर तिवारी ने बताया कि उप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष और कटहरी विधानसभा के पर्यवेक्षक केशव चंद यादव ने श्रीराम लीला मैदान का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान उनके साथ उप्र कांग्रेस सचिव जनपद प्रभारी कैलाश चौहान,उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी प्रभारी कटेहरी विधानसभा,केके यादव पूर्व अध्यक्ष लोकसभा युवा कांग्रेस,कार्यक्रम स्थल पर प्रभारी राम जनम दूबे,पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव राजपत पटेल, टांडा ब्लाक प्रभारी सुरेन्द्र यादव मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा. विजय शंकर तिवारी ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव और उप्र के सहप्रभारी सत्य नारायण पटेल कल से जनपद में प्रवास करेंगे वहीं जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा के साथ विधानसभा में टिकट के दावेदार कांग्रेसजन हर गांव से भारी भीड़ जुटाने के लिए गांवों में डटे हैं।
संविधान बचाओ सम्मेलन पूरे राष्ट्र का संकल्प है- केशव चंद यादव
9
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


