HomeUTTAR PRADESHपुरानी रंजिश में मारपीट प्रकरण में दोनों पक्ष के विरूद्ध पुलिस ने...

पुरानी रंजिश में मारपीट प्रकरण में दोनों पक्ष के विरूद्ध पुलिस ने की कार्यवाही

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामलों दोनों पक्षों की महिलाओं द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
प्रकरण मालीपुर थाना अंतर्गत धौरूवा ग्राम का है। बीते गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे गांव की महिलाओं राधा कुमारी तथा अंजू देवी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद के बढ़ने पर इसमें दोनों तरफ के पुरुष भी शामिल हो गए और मारपीट शुरू हो गई। इसमें राधा देवी की तरफ से कन्हैयालाल, राजमन, मंशाराम, लालमणि व दूसरे पक्ष अंजू देवी की तरफ से समरत्थी देवी, दयाशंकर, रामशबद भी आकर शामिल हो गए। मारपीट के कारण घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई जिसे सुन मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों द्वारा मामले को किसी तरह शांत कराया गया। महिला अंजू देवी द्वारा विपक्षियों पर माह भर पूर्व पेट में कराये गये ऑपरेशन वाली जगह पर प्रहार करने और कान की बाली नोंच लेने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने पर विपक्षियों के ऊपर कार्यवाही करने हेतु तहरीर दी है जबकि दूसरे पक्ष की महिला राधा कुमारी द्वारा भद्दी भद्दी गालियां देते तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की गई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए मालीपुर थाना प्रभारी प्रभाकांत तिवारी ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read