Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतालाब में कोईन बेर्रा तोड़ने गए दो युवकों की डूब कर मौत,...

तालाब में कोईन बेर्रा तोड़ने गए दो युवकों की डूब कर मौत, खबर मिलते परिजनों में कोहराम

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। तालाब में कोईन (वेर्रा) तोड़ने घुसे दो युवक डूब गए। तीसरे साथी के हल्ला गुहार पर जुटे दर्जनों ग्रामीणों ने तालाब में घुस युवकों को तलाश कर उन्हे बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल चौनपुर ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दो युवकों की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची आजमगढ़ जनपद की पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया। दुर्घटना आजमगढ़ जनपद के सकरकोला तालाब में शुक्रवार सुबह घटित हुई। जैतपुर थाना के किशुंदासपुर निवासी अमरीश मिश्र 32 और मोनू शर्मा 21 अपने घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर आजमगढ़ जनपद के थाना अहरौला के सकरकोला गांव स्थित तालाब में बेर्रा कोइन निकालने गए थे। उनके साथ तीसरा साथी तालाब के बाहर बैठा था। इसी दौरान एक युवक तालाब में डूबने लगा दूसरा उसे बचाने गया किंतु वह भी गहरे पानी में डूब गया। बाहर खड़ा युवक दोनो युवकों को पानी में डूबते देख घबरा कर चिल्लाने लगा। आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए किंतु तालाब में घुस कर उनकी मदद नहीं कर पाए। टेलीफोनिक सूचना पर पहुंचे दर्जनों साहसी ग्रामीण तालाब में घुस कर दोनो को बाहर निकाला और नजदीक के सरकारी अस्पताल चौनपुर ले गए जहां चिकित्सक ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जैतपुर और अहरौला पुलिस ने घटना का जायजा लिया। दुर्घटना आजमगढ़ जनपद की थी लिहाजा अहरौला थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular