Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबगैर लाइसेंस मेडिकल स्टोरों के संचालन की नजीर बना किछौछा

बगैर लाइसेंस मेडिकल स्टोरों के संचालन की नजीर बना किछौछा

fok-media-samman-samaroh
  • सब्जी की तरह अवैध मेडिकल स्टोरों पर बिक रही हैं प्रतिबंधित व नशीली दवाएं

  • औषधि निरीक्षक व कर्मचारियों पर लोगों ने लगाये माहवारी तय होने से छूट का आरोप

    अम्बेडकरनगर। जिले में बगैर लाइसेंस मेडिकल स्टोरों का संचालन हो रहा है जिसके विरूद्ध औषधि विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इसके लिए नगर पंचायत किछौछा नजीर बना है जहां के स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को माहवारी चाहिए और सब्जी की दुकानों की तरह दवाआें की बिक्री के लिए छूट रहेगी। इसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध वर्गीय लोगों के स्वर भी मुखर होने लगे हैं।
    ज्ञात हो कि शासन द्वारा मेडिकल स्टोरों की जांच के लिए औषधि विभाग की व्यवस्था किया गया है ताकि यहां तैनात अधिकारी व कर्मचारी लाइसेंस और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न होने पाये नियमित जांच होती रहे किन्तु इस जिले में तैनात अधिकारियों के लिए आदेश निर्देश का कोई मायना नहीं है। कोरम पूरा करने के लिए फोटों खि्ांचवाकर औपचारिकता निभायी जा रही है जिन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस है वहां पहुंचकर सैम्पुलिंग और अभिलेख आदि के निरीक्षण कर लिये जा रहे हैं। वहीं बगैर लाइसेंस मेडिकल स्टोरों का संचालन बडे़ पैमाने पर जिले में हो रहा है जहां औषधि निरीक्षक की नजर नहीं पड़ रही है। इसके लिए नगर पंचायत किछौछा क्षेत्र के दरगाह शरीफ काफी है। हिन्दमोर्चा को स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बगैर लाइसेंस मेडिकल स्टोरों की फोटो भेजकर बताया है कि यहां जिधर देखिए गली और मोहल्लों में सब्जी के दुकानों की तरह मेडिकल चल रहे हैं। इन अवैध मेडिकल स्टारों पर प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। बताया कि यहां औषधि निरीक्षक कभी कभार जांच के लिए आते हैं किन्तु उनके द्वारा जिनके लाइसेंस हैं वहीं औपचारिकता पूरी कर ली जाती है उन्हें बगैर लाइसेंस मेडिकल स्टोर नहीं दिखाई पड़ते हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मेडिकल स्टोरों से विभाग की माहवारी तय हैं जिसके चलते किसी के विरूद्ध कार्यवाही नहीं हो पा रही है। जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध वर्गीय लोगों ने डिप्टी सीएम व विभाग के मंत्री को संज्ञान में लेकर जांच एवं कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने की मांग की है।

The post बगैर लाइसेंस मेडिकल स्टोरों के संचालन की नजीर बना किछौछा appeared first on Hind Morcha.

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular