Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमालीपुर प्रधान के गुर्गों ने सरकारी जमीन को बेचने की नीयत से...

मालीपुर प्रधान के गुर्गों ने सरकारी जमीन को बेचने की नीयत से लगवाया पीलर

fok-media-samman-samaroh

अम्बेडकरनगर। तहसील जलालपुर क्षेत्र के मालीपुर ग्राम पंचायत में प्रधान के गुर्गों द्वारा लाखों की सरकारी जमीन में बिक्री करने के लिए पीलर व पावा लगाये जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसे लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है।
जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत में गाटा संख्या-955 जो राजस्व अभिलेख में सरकारी जमीन है जिसका रकबा 1 बीघा से अधिक बताया जा रहा है, में क,ख व ग है किन्तु यह किस दिशा में है तरमीम अभिलेख में नहीं है। इस जमीन में प्रधान द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अस्पताल निर्माण हेतु प्रस्ताव भी किया गया है। इधर इन्हीं के आधा दर्जन से अधिक गुर्गों द्वारा जो दलाल व भूमाफिया प्रवृत्ति के हैं। बीते मंगलवार को सरकारी जमीन पर एकाएक टै्रक्टर के साथ पहुंच गये और जुताई शुरू करवा दी गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस भूखण्ड में लगभग 4 विस्वा जमीन में प्रधान के गुर्गों ने पीलर व पावा खड़ा कर दिया। बताया कि इसके बाद इन गुर्गों द्वारा जिन्हें मकान बनाने के लिए जरूरत है उनसे सम्पर्क साधना शुरू हो गया है। बताया कि इस सरकारी जमीन को बेचने के लिए 50 लाख रूपये लेकर बैनामा करवाये जाने का झांसा दिया जा रहा है। यहां तक की कुछ रकबे का इन गुर्गों ने बयाना तक ले लिया है। लोगों ने यह भी बताया कि इस जमीन के अलावा ग्राम पंचायत में और भी जो सरकारी है उन पर इन दलाल व भूमाफियाओं की गिद्ध दृष्टि है और यह लोगों में कहा जा रहा है कि आने वाले समय में प्रधान से मिलकर इन जमीनों की बिक्री की जायेगी। इसे लेकर मालीपुर गांव व बाजार में दो दिनों से चर्चा का विषय बना है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular