जलालपुर,अम्बेडकरनगर। दुकान में बैठकर हत्या की साजिश रच रहे कानूनगो समेत तीन अन्य पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। तहसील के ग्राम कादीपुर निवासी सुयश मिश्र ने जलालपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि प्रार्थी और विपक्षीगण के बीच पुराना जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा है। सप्ताह भर पहले तहसील जलालपुर के गेट के सामने स्थित दुकान पर बैठकर अवधेश मिश्र,भावेश मिश्र उर्फ रेशू, शिवम मिश्र तथा कानूनगो राजकपूर गुप्ता हत्या करने की साजिश रच रहे थे। जिसका पीड़ित के मोबाइल में आडियो रिकॉर्ड है। पीड़ित सुयश मिश्र ने इसकी लिखित तहरीर जलालपुर कोतवाल को दी थी। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कानूनगो समेत तीन अन्य पर हत्या करने का कुचक्र रचने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।
काननूगो समेत तीन पर दर्ज मुकदमें की जांच शुरू
9
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


