Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअकबरपुर थाने के सिपाही अजय शुक्ला के कारनामें की चर्चा जोरों पर

अकबरपुर थाने के सिपाही अजय शुक्ला के कारनामें की चर्चा जोरों पर

fok-media-samman-samaroh

अम्बेडकरनगर। थाना अकबरपुर में तैनात सिपाही अजय शुक्ला की करतूत को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है जिस पर निजी स्वार्थ के लिए एक पक्षीय कृत्य के आरोप आमबात हो गये हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त सिपाही को दोस्तपुर रोड के चनहा चौराहा व सहतूगंज हल्का में दायित्व सौंपा गया है जहां के जो भी मामले आ रहे हैं उनमें यह सिपाही अपने निजी स्वार्थ को हल करने के लिए लग जाया करता है। बताया जाता है कि सिपाही अजय शुक्ला पहले यह देखते हैं कि विवादों में पैसे वाला पक्ष कौन है ?फिर उसी की मदद के लिए वह पैरवी में जुट जाते हैं। थाने में ऐसे मामले के पहुंचने पर जिनसे उनका सौदा पटा रहता है। सिपाही अजय शुक्ला प्रभारी निरीक्षक व दरोगा को गुमराह कर निर्दोश को ही दण्डित कराने की दिशा में उनका प्रयास शुरू हो जाता है। सिपाही के ऐसे कृत्य से विवादों के समाधान नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी दशा में कई मामलों में स्थितियां मारपीट व फौजदारी में बदल गयी हैं। उक्त क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि जब से अकबरपुर थाने में इस सिपाही को तैनाती मिली है और इस हल्के में उन्हें अपराधों की रोकथाम की जिम्मेदारी दी गयी है। अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ सूबे की सरकार भ्रष्टचार पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। वहीं सिपाही अजय शुक्ला अपने निजी स्वार्थ के लिए चुनौती देने को आतुर है। ऐसा लगता है कि उन्हें न तो एसपी का खौफ है और न ही सीएम का। (अगले अंक के पढ़िये उक्त सिपाही के क्रमवार कारनामें )

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular