Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसम्मनपुर पुलिस का खेलः निर्दोष युवकों पर किशोरी के साथ छेड़खानी के...

सम्मनपुर पुलिस का खेलः निर्दोष युवकों पर किशोरी के साथ छेड़खानी के मुकदमा मामला

fok-media-samman-samaroh
  • हल्का दरोगा और सिपाहियों पर क्षेत्र वासियों द्वारा लगाया जा रहा भ्रष्टाचार का आरोप

अम्बेडकरनगर। महिला सुरक्षा के लिए बनी कानूनी धाराएं न्याय के पाने के बजाय धन उगाही का हथियार बन गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोरी के पिता ने पुलिस के बहकावे से प्रलोभन में आकर पक्सो व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। सिकंदरपुर बाजार में शिवकुमार नाम का एक युवक मोबाइल की दुकान चलाता है। दुकान पर मोबाइल बनवाने के लिये आते जाते समय स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से युवक की अच्छी जान पहचान हो गई। गत शुक्रवार को दुकानदार व किशोरी दुकान में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान किसी ने अश्लीलता का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने मोबाइल की दुकान पर पहुंचकर किशोरी को घर भेज कर युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद छोड़ने के लिए मोटी रकम की डिमांड की गई। शिवकुमार को छुड़ाने के लिए बगल के रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार फिरोज ने पुलिस के बताएं गए एक दुकानदार के खाते में ऑनलाइन पांच हजार रुपए भेज दिया। इस दौरान युवक को छुड़ाने के लिए पैरवी कर रहे एक पैरोंकार व सिपाही के बीच रूपयों के लेनदेन को लेकर थाना प्रभारी के सामने ही गरमा गरम बहस हो गई। हालांकि बाद में प्रभारी के आदेश पर आरोपित युवक को छोड़ दिया गया। यहीं से शुरू होता है पुलिस का खेल, फिरोज की पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने उसके पति को जानबूझकर फसाया है। खुन्नस खाये सिपाहियों ने शिवकुमार व फिरोज को मुकदमे में फंसाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस ने सोमवार को किशोरी के पिता को बहकाया , पिता ने प्रलोभन में आकर दोनों युवकों के विरुद्ध बेटी के साथ अश्लील हरकत करने की तहरीर दे दी। तहरीर में कहा गया कि बेटी सिकंदरपुर में स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। 4 अक्टूबर को कॉलेज से निकलने के बाद वह शिवकुमार की मोबाइल की दुकान पर गई थी। यहां पर शिवकुमार ने अंदर आकर बैठने के लिए कहा। इस दौरान दुकान में बैठे फिरोज ने शटर गिरा दिया और दोनों ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की। किसी को बताने पर जाति सूचक शब्दों की गाली देकर जान से मारने की धमकी दी गई। पहले से ही ताक में बैठी पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्यशैली क्षेत्र में जगह-जगह चर्चा का विषय बनी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर एससी एसटी, पाक्सों व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियो को जेल भेजा जा रहा है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular