Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतहसील जलालपुर के विवादित लेखपाल अरूण कुमार का आया नया कारनामा

तहसील जलालपुर के विवादित लेखपाल अरूण कुमार का आया नया कारनामा

fok-media-samman-samaroh

अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील के एक विवादित लेखपाल अरुण कुमार यादव का नया कारनामा सामने आया है। सरकारी जमीन पर हो रहे अवेध निर्माण की शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल ने बगैर नापी और पैमाईश किए ही जमीन पर कोई अवैध कब्जा नही है कि रिपोर्ट लगा दिया। लेखपाल के इस कारनामे की क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। लोग कहने को मजबूर हैं कि वाह रे ज्ञानवान लेखपाल बगैर पैमाईश किए कैसे जान गए सरकारी जमीन पर कोई कब्जा नही है। प्रकरण तहसील के हासिमपुर ग्राम पंचायत स्थित सरकारी जमीन का है। गांव निवासी संतोष दुबे ने दो सप्ताह पहले गांव स्थित सरकारी जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा और इसी जमीन से नियम विपरीत नाली निकालने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की थी। बाइट शनिवार को हल्का लेखपाल अरुण कुमार यादव इसकी जांच करने पहुंचे। उन्होंने बगैर पैमाईश किए बीपक्षियो के प्रभाव में आकर सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा नही और नाली निर्माण सही किया जा रहा है रिपोर्ट लगा दिया। शिकायतकर्ता संतोष दुबे ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर लेखपाल के विरुद्ध जहां कार्यवाही वही सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। इस संबंध में जब उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल के सीयूजी नंबर पर फोन किया गया उन्होंने फोन नही उठाया।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular