टाण्डा,अम्बेडकरनगर। पैगम्बरे इस्लाम पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नरसिंहानंद सरस्वती के विरुद्ध उलेमाओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी देकर कार्यवाही की मांग की। नगर क्षेत्र टाण्डा की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था अदारह शरैय्या ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देकर पैगम्बरे इस्लाम की शान में अभद्र टिप्पणी करने वाले नरसिंहानंद सरस्वती के विरुद्ध मुकदमा लिख कर कठोर कार्यवाही की मांग की है संस्था के मौलाना फैय्याजुद्दीन मंजरी ने कहा कि मुसलमान अमन पसंद है वो किसी मजहब या उनके पेशवा की शान में गुस्ताखी नही करते और न ही अपने पेशवा की शान में गुस्ताखी बर्दास्त करेंगे। कहा कि बार बार पूरे देश का माहौल खराब करने की गरज से नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा पैगम्बरे इस्लाम की शान में अभद्र टिप्पणी की जाती है इसके खिलाफ कठोर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए। इस दौरान मौलाना फैय्याजुद्दीन, अतीक अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद अकमल, सिराज अहमद, इमरान अहमद, कमर अहमद,तनवीर अहमद, मसीहुज्जमा, मोहम्मद कुनैन मिस्बाही नायब इमाम ईदगाह टाण्डा, आदिल, फजले रब अंसारी, मोहिउद्दीन, फैसल मासूम, शमीम अखतर, सदरुद्दीन, मसूद अहमद ,हेलाल अशरफ एडवोकेट, व अब्दुल माबूद एडवोकेट, मोहम्म सलमान मौजूद रहे।
नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ उलेमाओं ने राज्यपाल से की कार्यवाही की मांग
0
RELATED ARTICLES









